Tuesday, August 19, 2025

माईंड सेट

 *नेटवर्क मार्केटिंग : यह स्किल का नहीं, सोच का खेल है !!!*



हर साल लाखों लोग इस इंडस्ट्री में आते हैं।

हर किसी को वही प्लान मिलता है, वही प्रोडक्ट्स और एक जैसी ट्रेनिंग...

फिर ऐसा क्या है कि 100 में से सिर्फ़ 2-3 लोग ही टॉप पर पहुँच पाते हैं?


👉 जवाब साफ़ है....

क्योंकि *नेटवर्क मार्केटिंग में सफलता, 80% माइंडसेट पर और सिर्फ़ 20% स्किल्स पर निर्भर करती है !!!*


जब आपका पहला कस्टमर "ना" कहता है,

तो वहाँ *स्किल का नहीं, माइंडसेट का असली इम्तिहान होता है।*


कमज़ोर सोच कहती है: "शायद ये काम मेरे बस का नहीं..."


मजबूत सोच कहती है: *"एक 'ना' के पीछे सौ 'हाँ' छुपे हैं!"*


जब 6 महीने बीत जाते हैं और कोई बड़ा रिज़ल्ट नहीं मिलता,

तो कुछ लोग हार मान लेते हैं और कहते हैं...

"ये बिज़नेस टाइम वेस्ट है!"


पर विजेता सोचते हैं...

*"मैं आज बीज बो रहा हूँ, कल पूरा जंगल उग आएगा!"*


असलियत क्या है?

*स्किल्स कोई भी सीख सकता है.... प्रेजेंटेशन, क्लोजिंग, फॉलोअप सबकुछ।*


*पर माइंडसेट ???*

वो हर किसी के पास नहीं होता।


*यही तय करता है कि कोई भीड़ में गुम हो जाएगा या भीड़ को लीड करेगा।*


100 लोग एक ही सेमिनार में बैठकर एक जैसी ट्रेनिंग सुनते हैं।

*90 लोग बीच में हार मानकर* बाहर चले जाते हैं और कहते हैं....

"चलो कोई और काम ढूंढते हैं..."


वहीं 10 लोग सोचते हैं...

*"मुश्किल है, लेकिन मैं करूंगा!"*


*और कुछ सालों बाद, वही 10 लोग वो जिंदगी जी रहे होते हैं, जिसका सपना बाकी 90 लोग आज भी देख रहे होते हैं।*


⚡ *सबसे बड़ा सबक...*


नेटवर्क मार्केटिंग में लोग *स्किल की कमी से नहीं हारते, वे सोच की कमजोरी से हारते हैं।*


👉 माइंडसेट सही है, तो स्किल्स अपने आप तेज़ हो जाएँगी।

👉 माइंडसेट नहीं है, तो स्किल्स भी बोझ लगेंगी।


*इसलिए सबसे पहले सोच को बदलिए, क्योंकि जब सोच बदल



ती है... तो किस्मत खुद-ब-खुद बदल जाती है !!!*

No comments:

Post a Comment